बेनीगद्दौपुर में दुर्गा पूजा परंपरा
बेनीगद्दौपुर में मुख्यतः बाल दुर्गा पूजा समिति (मेन बाज़ार) द्वारा नवरात्रि का यह पावन पर्व विगत 36 वर्षों से (सन 1988 से) हर साल विशेष रूप से मनाया जाता है। तहसील बीकापुर से मूर्तियाँ लाने से लेकर बाबा पल्टूद्वार में विसर्जन तक पूरा गाँव माता रानी की भक्ति में सराबोर रहता है।
दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती और लक्ष्मी की सुंदर प्रतिमाओं की स्थापना हर साल विभिन्न थीम पर भव्य पंडालों में की जाती है। पूजारी चार दिनों तक शास्त्रानुसार संस्कार संपन्न कराते हैं। प्रतिमाएँ स्थापित होने के बाद प्रतिदिन राति में कथाएं, झांकी, पंडाल-सिनेमां, जागरण आदि कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नवमी के हर्ष परक रात्रि में बालभोज का आयोजन होता है एवं दशमी के दिन दुर्गा माँ का भव्य विसर्जन शोभायात्रा के संग में संपन्न होता है।